बुलंदशहर, मार्च 15 -- शुक्रवार दोपहर सुनपेड़ा नहर पर तेज रफ्तार कार द्वारा बाइक सवार दंपति को टक्कर मारकर कार नहर में गिरर गई। कार सवारों का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। गौरतलब है कि शुक्रवार को सुनपेड़ा निवासी सलीम अपनी पत्नी निशा को लेकर बाइक से गांव लौट रहा था। तभी गांव के नजदीक तेज रफ्तार कार ने गलत साइड आकर बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी। जिसमें सलीम की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी निशा का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। लापता कार सवारों का सुराग लगाने के लिए एनडीआरएफ टीम को लगाया गया। परंतु तीन दिन तक चले करीब दस किलोमीटर नहर में सर्च आपरेशन के बाद भी कार सवारों का सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि करीब दस किलोमीटर नहर में खोजबीन करने पर भी कोई सुराग नहीं लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...