बदायूं, अप्रैल 15 -- गंगा में स्नान के दौरान डूबे दो सगे भाइयों का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है। दो रेस्क्यू टीमों ने 20 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हादसे में एक बच्चे की मौत हो चुकी है, जबकि दो को सकुशल बचा लिया गया था। इस बीच आंवला सांसद नीरज मौर्य और दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी, लेकिन लापता भाइयों को लेकर परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। उसहैत थाना क्षेत्र के खजुरा गांव में रविवार को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जब पांच बच्चे नदी में डूब गए। यह भी पढ़ें- गंगा में दो लड़के डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश गांव के रहने वाले जमादार यादव के बेटे सिंकू 15 वर्ष, केशव 10 वर्ष और पिंटू 8 वर्ष के साथ संतोष का बेटा अखिलेश 14 वर्ष और सोरन का बेटा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.