बलिया, अप्रैल 23 -- मनियर। इलाके के गंगापुर के तालाब से बारामद मोर्टार को निष्क्रिय करने के लिए बाराबंकी से सेना की टीम गुरुवार को भी नहीं पहुंच सकी। आजमगढ़ से पहुंची बम निरोधक दस्ता मोर्टार को बालू से भरी बाल्टी में डालकर निगरानी कर रही है। टीम के शुक्रवार को यहां पहुंचने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बताया जाता है कि डेमोलेशन सेट लेकर सेना के जवानों के आने के बाद ही मोर्टार को निष्क्रिय करने की कार्रवाई हो सकेगी। पुलिस मोर्टार के तालाब के अंदर पहुंचने की तहकीकात कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...