बदायूं, जनवरी 30 -- बदायूं, संवाददाता। कादरचौक क्षेत्र में असीरूउद्दीन हत्याकांड के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पत्नी अर्शिया उर्फ सुखिया और उसके बहनोई गुलफाम उर्फ गुलजार नामजद होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं, लेकिन परिवार का आरोप है कि कार्रवाई की रफ्तार धीमी है और मुख्य आरोपी अब तक पकड़ से बाहर हैं। मंगलवार दोपहर कादरचौक थाना क्षेत्र के भमुईया गांव निवासी आजाद पुत्र संजू के खेत के पास चकरोड किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान कराई थी, जो भदसिया गांव के 37 वर्षीय असीरूउद्दीन पुत्र इशाउद्दीन का निकला था। परिजनों ने बताया था कि वह सोमवार 26 जनवरी की शाम एक फोन कॉल आने के बाद घर से बाहर गया था और तब से लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता...