छपरा, दिसम्बर 21 -- रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर यात्री परेशान,अलाव को लेकर प्रशासन बेपरवाह मशरक। एक संवाददाता सर्दी की सितम लगातार जारी रहने से आम से खास तक परेशान है । लगातार तीसरे दिन भी धूप नहीं निकलने से मशरक सहित आसपास के इलाके में कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन पूरी तरह से हताश एवं परेशान है । लोग सुबह से शाम तक घरों में दुबके रह रहे है । लगातार तापमान गिरने से कोल्ड वेव असर रेलवे स्टेशन , बस स्टैंड , सरकारी दफ्तर से लेकर बाजार व गांव में दिख रहा है। पर मशरक अंचल कार्यालय की ओर से अब तक अलाव की व्यवस्था शुरू नहीं की जा सकी है । नगर पंचायत के अस्पताल चौक के पास लोगों ने खुद व्यवस्था कर आग जलाई। यह चौक मशरक का सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है, जहां अस्पताल होने के कारण दिन-रात मरीजों, उनके परिजनों, राहगीरों और वाहन चालकों का आना-जाना ...