सहारनपुर, जून 11 -- सहारनपुर। रेलवे द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही एक्जाम स्पेशल ट्रेनों का लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। लगातार तीसरे दिन भी दोनों एक्जाम स्पेशल ट्रेनें घंटों की देरी से सहारनपुर पहुंचीं, जिससे परीक्षार्थियों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के निर्धारित समय पर न पहुंचने के कारण अधिकांश परीक्षार्थी अन्य नियमित ट्रेनों से सफर करने को मजबूर हैं। इससे इन ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ हो रही है और यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। कई ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है. यह भी पढ़ें- तीसरे दिन भी देरी से पहुंचीं एक्जाम स्पेशल ट्रेनें, परीक्षार्थी परेशानट्रेन की देरी रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 04403 मेरठ सिटी-सहारनपुर एक...