भदोही, मई 1 -- भदोही, संवाददाता। बिजली विभाग की टीम ने तीसरे दिन शुक्रवार को भी पसीना बहाने का काम किया गया। इस दौरान टूटे बिजली के तारों को दुरुस्त करने के साथ ही बिजली के खंभों को बदला गया। साथ ही कई बस्तियों में देर शाम आपूर्ति बहाल कराया गया। इसके कारण उपभोक्ताओं को राहत मिली। बता दें कि बुधवार को दोपहर में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी आई थी। इसके साथ ही बरसात एवं ओलावृष्टि भी हुई थी। बरसात के कारण गर्मी से निजात को मिल गई, लेकिन आंधी के कारण बिजली विभाग को व्यापक नुकसान हुआ। पेड़ गिरने के कारण दर्जनों स्थानों पर बिजली के तार टूट गए थे। यह भी पढ़ें- 30 घंटे बाद बहाल हुई गांवों की बिजली आपूर्ति साथ ही खंभी भी क्षतिग्रस्त। कर्मियों ने बुधवार की शाम से लेकर देर रात तक पहीना बहाने का काम किया था। दूसरे दिन गुरुवार को ...