रांची, जून 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची में ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े कैब चालकों की हड़ताल मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर में ऑनलाइन कैब सेवाएं लगभग ठप रहीं, जिससे यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को निजी वाहन, ऑटो या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। कुछ कैब चालकों ने चोरी-छिपे ऑफलाइन बुकिंग के जरिए सीमित सेवाएं दीं। यूनियन के मुताबिक हड़ताल में रांची के करीब 3,500 कैब चालकों ने अपनी गाड़ियां सड़कों से दूर रखीं। झारखंड प्रदेश टैक्सी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित ओझा ने बताया कि उबर प्रबंधन के साथ वार्ता सकारात्मक रही है और कंपनी ने अधिकांश मांगों पर सहमति जताई है। ऐसे में संभावना है कि बुधवार शाम से उबर की सेवाएं फिर से शुरू हो जाएं। रैपिडो की सेवाएं भी जल्द बहाल की जा सकती हैं...