झांसी, जून 11 -- झांसी। तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में अभ्यार्थियों द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा छोड़ने का सिलसिला जारी रहा। बुधवार को दोनों पालियों में आयोजित हुूई परीक्षा में कुल 4542 अभ्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं सभी केन्द्रों पर सघन निगरानी की गई। कक्षों में सीसीटीवी कैमरों से निगाह रखी गई। केन्द्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहा। नोडल अधिकारी बोले परीक्षा शांति से करा ली गई। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल व पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह ने कुछ परीक्षा केन्द्रों का मुआयना किया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड द्वारा सीधी भर्ती लिखित परीक्षा सफलता से कराने का दावा किया। यह भी पढ़ें- अंतिम दिन भी 1255 ने छोड़ा पुलिस भर्ती एग्जाम वह बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, सहित अन्य परीक्षा केंद्रों को देखा। परीक्षा नोडल अधिकारी/अपर जिला...