सीतामढ़ी, फरवरी 10 -- सीतामढ़ी। जिले में लगातार तीसरे दिन भी घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह और शाम घने कोहरे के कारण ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिससे खासकर बच्चे और बुजुर्ग अधिक परेशान नजर आए। कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम रही और लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह-शाम घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर महज 50 मीटर रह गई। जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। दिन की शुरुआत में ही सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम का मिजाज ऐसा रहा कि सुबह दस बजे के बाद ही कोहरा धीरे-धीरे छटा, तब जाकर धूप के दर्शन हुए। तब तक बाजार, स्कूल जाने वाले बच्चे और दफ्तर जाने वाले कर्मचारी प्रभावित रहे। ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर और अधिक देखा गया। जहां आवागमन में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। अगले कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.