गंगापार, जुलाई 1 -- भमोखर गांव में शौचालय निर्माण में कथित अनियमितताओं की जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। लगातार भूखे रहने से अनशनकारी की तबीयत बिगड़ने लगी है। भमोखर गांव निवासी रमेश भारतीय का आमरण अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। लगातार तीन दिनों से अनशन पर बैठे रमेश भारतीय की तबीयत बिगड़ गई, लेकिन उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन समाप्त करने से इनकार कर दिया। उनका आरोप है कि गांव में शौचालय निर्माण समेत सरकारी योजनाओं में अनियमितताएं हुई हैं और पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिला। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अब तक जिम्मेदारों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- अनशन के बीच बीडीओ कौंधियारा ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा अनशन स्थल पर ग्रामीणों का समर्थन लगातार मिल रहा है। ग्रा...