तीसरे दिन नहर फाटक पर मिला डूबे किशोर का शव
महाराजगंज, जून 24 -- सिंदुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जगदौर गांव निवासी 11 वर्षीय किशोर का शव नहर में डूबने के तीन दिन बाद मंगलवार की शाम मोतीपुर नहर फाटक के पास उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ व एसएसबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना का विवरण जगदौर निवासी संतोष विश्वकर्मा का बेटा रितेश (11) रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सेमरा ढाला राष्ट्रीय राजमार्ग के सामने देवरिया शाखा नहर की पटरी पर भैंस चरा रहा था। बताया जा रहा है कि उसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर के तेज बहाव में बह गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। रविवार से लगातार जारी तलाश अभियान के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.