कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर देहात, संवाददाता। तीन दिन पहले रिंद नदी में डूबे युवक का शव घटनास्थल से डेढ़ किमी दूर उतराता मिला। मजरा नहड़ी गांव के इस युवक का शव मंगलवार को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी से बाहर निकलवाया। शव देखते ही उसके परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया।कैलई गांव के मजरा नहड़ी का रहने वाला श्यामलाल रविवार शाम को गांव के शंभू व फूल सिंह के अलावा कैरानी के मुकेश के साथ बकरियां व भेड़ें चराने गया था। रिंद नदी के पास चर रही भेड़ों पर कुत्तों के हमला करने पर उनको बचाने के प्रयास में वह नदी में गिरकर डूब गया था। काफी देर तक उसके वापस नहीं आने पर उसके साथ गए युवकों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चलने पर उसके परिजनों को जानकारी दी थी। पुलिस ने स्थानीय गोाताखोरों के साथ ही एसडीआरफ टीम को मौके पर बुलाकर उसकी तलाश करा रही थी। मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.