एटा, दिसम्बर 29 -- जिले में मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी जिलेवासियों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल सकी। हालांकि दोपहर में हल्की धूप खिली, लेकिन पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने धूप के असर को बेअसर कर दिया। सोमवार को मौसम के मिजाज में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला। सुबह के समय कोहरे की चादर छाई रही। इससे अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में धूप निकलने के बाद पारा बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस तक तो पहुंचा। ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन कम नहीं हुई। सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति न्यूनतम तापमान की रही, जो छह डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। पारे में गिरावट न होने और हवा की गति 19 किमी प्रतिघंटे बनी रहने से शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम की मार सबसे ज्यादा बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.