साहिबगंज, जून 18 -- उधवा। झारखंड अधिविद्य परिषद मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026 की ओर से आयोजित वस्तानिया,फौकानिया एवं मौलवी की परीक्षा गुरुवार को उधवा प्लस टू उच्च विद्यालय में सम्पन्न हुई। जानकारी के अनुसार वस्तानिया की परीक्षा में प्रथम पाली में फारसी व द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। फौकानिया की परीक्षा में प्रथम पाली में हिंदी व द्वितीय पाली में फारसी विषय तथा मौलवी की परीक्षा में प्रथम पाली में हिंदी व द्वितीय पाली में उर्दू विषय की परीक्षा हुई। केंद्राधीक्षक नुसरत जहां ने बताया कि वस्तानिया की परीक्षा में कुल 282 में से 280 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि फौकानिया की परीक्षा में कुल 84 में से 83 परीक्षार्थी शामिल हुए । यह भी पढ़ें- प्लस टू उच्च विद्यालय महेशपुर में मदरसा वस्तानिया व फोकानिया की परीक्षा मौलवी की प...