सहारनपुर, मई 20 -- नगर निगम की सफाई व्यवस्था बुधवार को भी पूरी तरह प्रभावित रही। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रहने से शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए। जगह-जगह फैली गंदगी से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं गर्मी के मौसम में बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। वहीं नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सफाई कर्मचारी नगर निगम की सफाई व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार से आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि निजीकरण से उनके रोजगार और अधिकार प्रभावित होंगे। इसी मांग को लेकर कर्मचारी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल के चलते शहर के प्रमुख बाजारों, कॉलोनियों और मुख्य सड़कों पर नियमित सफाई नहीं हो सकी। कई स्थानों पर कूड़ेदान ...