दुमका, दिसम्बर 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के यज्ञ मैदान में आयोजित 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे वेद विशेषज्ञ विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक ऋचाओं के मंत्रोच्चार के साथ गुरुवंदना से गायत्री महायज्ञ की शुरुआत की गई। सर्वतोभद्र पूजन के साथ 33 कोटि देवी देवताओं का आह्वान किया गया। तत्पश्चात वैदिक रीति से उन सभी देवी देवताओं का षोडशोपचार पूजन किया गया। इस महायज्ञ में काफी संख्या में महिलाओं और पुरुष ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गायत्री मंत्र के जयघोष के साथ महायज्ञ में भाग लिया और आध्यात्मिक और मानसिक शांति की प्राप्ति के लिए प्रार्थना की। महायज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार ट्रस्ट दुमका द्वारा किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...