गिरडीह, मार्च 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। माहे रमज़ान के तीसरे जुम्मे की नमाज शुक्रवार को सभी मस्जिदों और इबादतगाहों में अदा की गई। इसके पूर्व सभी मस्जिदों में नमाजियों की जबर्दस्त भीड़ रही। शहर के गौसुलवरा लाईन मस्जिद में खूब भीड़ रही। जिसके बाद स्टेशन रोड मार्ग पर नमाजियों ने जुम्मे की नमाज पढ़ी। इस दौरान कुछ क्षण के लिए आवागमन पर ब्रेक लगा रहा। अन्य मस्जिदों में भीड़ अधिक होने पर खुले मैदान में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी गई। मुस्लिम इलाकों में बढ़ी रौनक : जुम्मे पर सुबह से मुस्लिम इलाकों में चहल-पहल बना रहा। खासतौर से मुस्लिम इलाके धार्मिक माहौल में नजर आया। इन इलाकों में जुम्मे को लेकर सुबह से सभी दुकानें बंद रही। लोग नमाज की तैयारी में लगे रहे। नमाज के बाद सभी बंद दुकानें खुल गई। जि...