सराईकेला, मार्च 7 -- खरसावां। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमे पर शुक्रवार को खरसावां की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ देखने को मिली। खरसावां के जामिया मस्जिद कदमडीहा, मस्जिद-ए-बेलाल कदमडीहा, मदीना मस्जिद बेहरासाई, मस्जिद निजामुदीन गोंदपुर स्थित मस्जिदों में रोजेदारों ने दोपहर के समय विशेष नमाज अदा की और देश में अमन-चौन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी। जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। नमाजियों की सुविधा के लिए मस्जिदों में साफ-सफाई, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। नमाज के समय बड़ी संख्या में रोजेदार मस्जिदों में पहुंचे, जिससे मस्जिदों के आसपास भी रौनक देखने को मिली। मौलानाओं ने नमाज से पहले रमजान के महत्व पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह महीना इबादत, सब्र, संयम और भाईचारे का संदेश देता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.