सहरसा, मार्च 7 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। माह-ए-रमजान के तीसरे जुम्मे यानी शुक्रवार को विभिन्न मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की। रोजेदारों ने नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की और उनकी रहमत पाने के लिए अमन चैन की दुआ मांगी। खासकर रमजान का सोलह दिन बीत चुका है। शहर के सहरसा बस्ती बड़ी मस्जिद, मीर टोला मस्जिद, गांधी पथ, इस्लामिया चौक, कहरा प्रखंड रोड मस्जिद, चांदनी चौक सहित सभी मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज अदा की।जुमे के दिन दोपहर करीब 11 बजे से सभी प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने पहुंचकर कुरान ए पाक की इबादत की । उसके बाद एक बजे रोजेदारों ने जुमे की नमाज के दौरान रोजेदारों ने खुदा की रहमत पाने के लिए दोनों हाथ उठाकर दु...