उरई, मार्च 6 -- उरई, संवाददाता। रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज जिले की सभी मस्जिदों में अदा की गई। नमाज में अमन-चैन की दुआ मांगी। एहतियात के तौर पर मस्जिदों के आसपास के साथ बाजार में पुलिस फोर्स तैनात रहा। रमजान माह के तीसरा जुमा होने के कारण मस्जिदों में नमाज अदा करने की तैयारी सुबह से की जा रही थी। दोपहर 12:40 बजे से नमाज अदा करने का शुरू हुआ क्रम दोपहर ढाई बजे तक चलता रहा। बजारिया रोड स्थित नबी की मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए रोजेदार दोपहर एक बजे से प्रारंभ हो गए थे। शहर इमाम हाफिज मंजूर बरकाती ने नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने जुमे की नमाज से पहले रमजान में रोजा रखने व अल्लाह की इबादत करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रमजान माह में ज्यादा से ज्यादा इबादत करनी चाहिए। रमजान माह के तीनों अशरों के बारे में रोजेदारों को जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.