भभुआ, मार्च 6 -- हर बंदा रोजा रखकर अपने गुनाहों की माफी के लिए पांचों वक्त की पढ़ता है नमाज बीसवां रोजा रख 21वें दिन से तीसरा अशरा में शब-ए-कद्र की रात में करेंगे इबादत (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। रमजान के तीसरे जुमे के रोज मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ काफी थी। समय से पहले ही रोजेदार मस्जिदों में दाखिल हो गए। नमाज अदा होने के बाद मस्जिद के ईमाम के साथ सभी ने एक साथ आपसी मिल्लत व देश-दुनिया में अमन के लिए दुआएं मांगी। रमजान माह में जुमे की नमाज कुछ खास ही अहमियत वाली होती है। वार्ड 16 के रमजान अंसारी ने बताया कि पाक रमजान-उल-मुबारक माह के 16वां रोजा रख नमाज अदा की गई। उन्होंने ताया कि पहला अशरा मुकम्मल हो चुका है। दूसरा चल रहा है और तीसरा अशरा 21वां रोजा से शुरू होगा। रमजान के 21, 23, 25, 27, 29वीं क...