तीसरे खिताब को काशी रुद्रास का कैम्प आज से, बनेगी रणनीति
कानपुर, अगस्त 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की तैयारी में लगी दो बार की चैम्पियन काशी रुद्रास की टीम सोमवार से जेके लोको मैदान में अभ्यास करेगी। टीम में शामिल सभी 25 खिलाड़ी अभ्यास मैच के माध्यम से लीग के मुकाबलों के लिए रणनीति बनाएंगे। काशी रुद्रास की टीम पहले और तीसरे सीजन की विजेता है। करन शर्मा की शानदार फॉर्म को देखते हुए चौथे सीजन में भी टीम की कमान सौंपी गई है। वे दो बार खिताब जीतने वाली टीम के कप्तान रहे हैं। चौथे सीजन में करन की टीम को शहर के विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव का साथ भी मिलेगा। ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए पहले और इकाना में हुए तीसरे सीजन में काशी रुद्रास ने खिताब जीता है। ऐसे में चौथे सीजन के लिए काशी रुद्रास फ्रेंचाइजी फाइनल तैयारी में जुट गई है। 10 दिवसीय कैम्प में खिलाड़ियों के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.