मुंगेर, मार्च 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। सामाजिक मंच नौवागढ़ी एवं सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में नौवागढ़ी के मैदान में आयोजित हो रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एनएफसी, गनगनिया की टीम ने एनवाईएफसी, नवटोलिया की टीम को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुकाबला अत्यंत ही कड़ा और रोमांचक रहा, जिसमें निर्णायक गोल दूसरे हाफ के छठे मिनट में गनगनिया के ओम कुमार (जर्सी नंबर- 62) ने किया। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि प्रोग्रेसिव चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रोपराइटर एवं समाजसेवी श्याम मंडल तथा सह-अतिथि रवि मंडल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का विधिवत शुभारंभ किया। निर्णायक मंडली में रंजीत कुमार, नीतीश, सौरभ, बबलू मंडल शामिल थे, जबकि उद्घोषक की भूमिका महमूद आलम और प्रीतम कुमार ने निभाई।

हिंदी हिन्दुस्त...