तीसरे काउंटर से आधार कार्ड बनने शुरू
नोएडा, मई 19 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-19 के डाक विभाग में मंगलवार से आधार कार्ड बनाने के लिए तीसरे काउंटर की शुरुआत हुई। हेड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि पहले रोजाना करीब 140 से 150 आधार कार्ड बन पाते था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 180 से 190 हो गई है। इनमें नए कार्ड के साथ सत्यापन और नवीनीकरण भी शामिल है। आधार सेवा केंद्र पहुंचे ग्राहक सूरज ने बताया कि पिछले कई दिन से भीड़ होने के कारण काम नहीं हो पा रहा था। मंगलवार को नया काउंटर सेवा शुरू होने से उनका काम थोड़ी ही देर में हो गया। यह भी पढ़ें- आधार कार्ड के लिए आज से काउंटर बढ़ेंगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.