कुशीनगर, सितम्बर 26 -- पडरौना, निज संवाददाता। रामकोला क्षेत्र के एक गांव में एक मकान के अंदर सो रही मां-बेटी पर पांच माह पूर्व बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया था। इसमें बुरी तरह से झुलसी बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी तथा मां बुरी तरह झुलस गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज की थी। इसमें दो आरोपियों पर एक माह पूर्व एनएसए लग चुका था। अंतिम तीसरे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनएसए के तहत कार्रवाई की है।

घटना का विवरण रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन के इमिलिया गांव में पिछले 9 अप्रैल 2026 को घर के अंदर सो रही मां-बेटी पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया था। बुरी तरह से झुलसी बेटी की गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गयी थी, जबकि मां की हालत गंभीर बनी थी। घटना के दूसरे दिन डीआईजी एस चेनप्पा ने एसपी केशव कुमार व एएसपी सिद्धा...