गिरडीह, अगस्त 17 -- सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के संयोग पर में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पिछली दोनों सोमवारी की भीड़ का रिकॉर्ड पीछे छूट गया। करीब 75 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण किया। बारिश की बौछारों के बीच दिनभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे।बारिश की बौछारों से बेपरवाह भक्तों ने भीग भीग कर इत्मीनान से पूजा किया।बारिश की बौछारों पर आस्था भारी पड़ी। श्रद्धालुओं की कतारें अहले सुबह तीन बजे से ही लगनी शुरू हो गई थीं। मंदिर परिसर के साथ आसपास का पूरा क्षेत्र श्रद्धालुओं से पट गया। जमुआ-रेम्बा और परसन की ओर से आने वाली सड़कों पर करीब एक-एक किलोमीटर तक जाम लगा रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ वाहनों के पहिए थम से गए और दोपहिया वाहन ...