तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी पर शिवालयों में भीड़ उमड़ी
गिरडीह, अगस्त 18 -- डुमरी, प्रतिनिधि। सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के संयोग पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र, फूल व अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। नाग पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने नाग देवता को धान का लावा और दूध चढ़ाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सोमवारी का व्रत रखा और भगवान शिव-पार्वती से सुख-समृद्धि तथा मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। इसरी बाजार के गंगा भगत शिवालय, लालजी भगत शिवालय, राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी शिवालय, हनुमानगढ़ी शिवालय, प्रोफेसर कॉलोनी शिवालय, डुमरी के काली मंदिर शिवालय, ब्लॉक कॉलोनी शिवालय, वन कार्यालय शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.