संवाददाता, जून 27 -- UP News: यूपी के इटावा से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां एक युवक की दो पत्नियों ने उसके घर पहुंच कर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। आरोप था कि धोखाधड़ी कर उसने एक-एक कर दो शादियां कीं और तीसरी शादी करने जा रहा है। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों पत्नियों समेत पांच लोगों को पकड़ लिया। वहीं, शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जमानत मिल गई। नई बस्ती के रहने वाले फिरोज खां ने बताया कि गुरुवार शाम उनका बेटे अरशद की पहली पत्नी रोजिश मंसूरी अपने पिता सरफुद्दीन और मां सायरा बेगम के साथ क्लीनिक पर पहुंची। उनके साथ दूसरी पत्नी सना उर्फ सपना और उसकी भाभी सबीना भी मौजूद थीं। फिरोज के अनुसार सभी क्लीनिक पर आते ही गाली-गलौज करने लगे और शीशे तोड़ दिए। बाहर खड़ी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद सभी लोग उनके घर पहुंच ...