हिन्दुस्तान संवाद, फरवरी 10 -- यूपी के बुलंदशहर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां जवां थाना क्षेत्र के गांव सुनाना में तीसरी युवती से शादी करने पहुंचा युवक हवालात पहुंच गया। पहली पत्नी ने फेरे रुकवाकर बखेड़ा खड़ा कर दिया। युवती को देख घराती-बाराती दंग रह गए। पुलिस युवक को थाने ले गई। दोनों पक्षों के संभ्रात लोग भी थाने पहुंच गए। जहां काफी देर चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। तब जाकर युवक की शादी संपन्न हो सकी। जिला के अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी मोहित का रिश्ता जवां के गांव सुनाना की रहने वाली युवती से तय हुआ था। दोनों पक्षों की सहमति से रविवार को शादी होनी थी। रविवार शाम को गांव में मोहित बारात लेकर पहुंच गया। बारात चढ़त के बाद जयमाला की रस्म भी हो गई। सोमवार की तड़के करीब चार बजे फेरों की त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.