देहरादून, जुलाई 4 -- हरिद्वार। शादी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य छिपाने, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सिडकुल थाना पुलिस ने चिकित्सक पति के खिलाफ सिडकुल मुकदमा दर्ज किया है। आरोप कि पति डॉक्टर ने कई बातें छिपकार महिला चिकित्सक से शादी की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ अजय शाह के मुताबिक ग्रेटर नोएडा निवासी डॉ. रचना यादव ने शिकायत कर बताया कि वह पेशे से दंत चिकित्सक हैं। उनकी शादी 26 अक्तूबर 2025 को ग्रेटर नोएडा में डॉ. कृष्णा सीके के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों हरिद्वार स्थित दीप गंगा अपार्टमेंट में रहने लगे। आरोप है कि शादी से पहले उन्हें केवल यह बताया गया था कि डॉ. कृष्णा सी.के. की एक शादी हो चुकी है, लेकिन विवाह के बाद पता चला कि वह उनकी तीसरी पत्नी हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया...