आगरा, मार्च 1 -- आगरा रेल मंडल के छाता-कोसीकलां सेक्शन में तीसरी व चौथी लाइन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली सफलतापूर्वक कमीशन कर दी गई है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि नई तकनीक के माध्यम से अब ट्रेनें एक-दूसरे के पीछे कम दूरी पर भी सुरक्षित रूप से चलाई जा सकेंगी। इससे सेक्शन की लाइन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और ट्रेनों के समय पालन (पंक्चुअलिटी) में सुधार आएगा। साथ ही इस उन्नत प्रणाली से मानवीय त्रुटियों की संभावना में कमी आएगी, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और अधिक सुनिश्चित होगी। वर्तमान आगरा मंडल के भूतेश्वर-वृंदावन, वृंदावन-अझई, अझई-छाता तथा छाता-कोसीकलां सेक्शन में तीसरी एवं चौथी लाइनों पर कुल 40 किलोमीटर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली चालू की जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...