फरीदाबाद, मार्च 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-52 क्षेत्र में तीसरी मंजिल से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव मकान के बराबर में खाली प्लॉट में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय चंदन के रूप में हुई है, जो सेक्टर-52 में एक मकान में किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि वह जिस मकान में रहता था, उसके बराबर में स्थित खाली प्लॉट में उसका शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने जब प्लॉट में शव को पड़े देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। जा...