नोएडा, मई 4 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। चौड़ा रघुनाथपुर गांव में सोमवार तड़के संदिग्ध हालात में युवक और युवती तीन मंजिला मकान की छत से कूद गए। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि चौड़ा रघुनाथपुर गांव में तड़के करीब चार बजे गजराज सिंह के तीन मंजिला मकान की छत पर अचानक हलचल हुई। घर में मौजूद लोगों को कुछ आहट सुनाई दी, जिस पर गजराज सिंह का बेटा मोनू छत पर पहुंचा। जैसे ही वह छत पर पहुंचा, वहां मौजूद एक युवक-युवती ने अचानक छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सीधे सड़क पर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती गिरते समय बिजली के तारों से टकराते हुए नीचे गिरी, जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.