गिरडीह, अप्रैल 5 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना के सामने शुक्रवार की देर रात तीन मंजिला छत पर रखी पानी टंकी में आग लग गई जिससे पानी टंकियां गल गई। छत पर आग का धुआं देख जमुआ थाना के कई पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों के अलावा कई ग्रामीण भी आग बुझाने आये तब तक टंकी जलकर गल गई थी। आश्चर्य की बात है कि छत पर आग जल रही थी और गृह स्वामी को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना को लेकर पुलिस कर्मी, ग्रामीण और गृह स्वामी सभी आश्चर्यचकित हैं। आग कैसे लगी इसका कारण पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस बाबत गृह स्वामी अखिलेश कुमार भदानी ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है। इस मामले को लेकर अभी तक पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस की जांच में कुछ नया मिल सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...