नई दिल्ली, जून 3 -- बॉलीवुड एक्टर आमिर खान तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में 5 जुलाई के दिन शादी करेंगे। हालांकि, अभी तक आमिर, गौरी या उनके दोस्तों ने आधिकारिक तौर पर इस बात का ऐलान नहीं किया है।रिलेशनशिप को कितना समय हो गया है? हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान के करीबी सूत्र ने बताया, 'आमिर और गौरी पिछले काफी समय से एक परिवार की तरह साथ रह रहे हैं। उन्होंने मिलकर एक खुशहाल और स्थिर जिंदगी बनाई है और अब उन्होंने अपने परिवार की मौजूदगी में गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड से पति पत्नी बनने का फैसला लिया है।'निकाह करेंगे या लेंगे सात फेरे? बताया जा रहा है कि आमिर और गौरी ग्रैंड वेडिंग नहीं करेंगे। वे घर पर ही सादे तरीके से कोर्ट ...