पलामू, जनवरी 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी को तीसरी बार पुनः निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुन लिया गया है। पलामू भाजपा जिला कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक सह विधायक डॉ नीरा यादव और सह चुनाव पर्यवेक्षक रमाकांत महतो ने अमित तिवारी को पलामू जिला भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित किया। डॉ. नीरा यादव ने कहा कि भाजपा में पद नहीं दायित्व मिलता है। कई महीनो से संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं व नेताओं की रायशुमारी के बाद प्रदेश नेतृत्व ने अमित तिवारी को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया जा रहा है। नेतृत्व में संगठन का कार्य एवं कार्यक्रम तेजी गति से आगे बढ़ेगा। रमाकांत महतो ने कहा कि प्रदेश के निर्देशानुसार कल 12 बजे नामांकन की प्रक्रिया की गई केवल एक अमित तिवारी का नामांकन हुआ था। इसके कारण निर्विरोध जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया ...