रायबरेली, मार्च 25 -- जिले के लालगंज कस्बे में रेलवे ओवरब्रिज तीसरी बार बनकर तैयार हो गया है। इसपर पेस्टिंग का कार्य भी पूरा हो गया है, जिससे यह साफ है कि निर्माण एजेंसियों की ओर से काम पूरा हो चुका चुका है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर इस पुल को खोलने में देरी क्यों हो रही है, जबकि यह 20 मार्च को चालू होना था। गौरतलब है कि इस ओवरब्रिज का इतिहास भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पहली बार जब पुल का निर्माण हुआ था, तब इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रेल कोच कारखाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रिमोट के जरिए 2019 में किया गया था और आवागमन भी शुरू हो गया था। लेकिन महज छह माह बाद ही पुल में दरारें दिखाई देने लगीं, जिसके बाद रेलवे के निर्देश पर इसे बंद कर दिया गया।इसके बाद करीब छह वर्षों तक पुल का पुनर्निर्माण और क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.