तीसरी बार धंसा ओवरब्रिज का अप्रोच, हादसे का बढ़ा खतरा
देवरिया, जून 11 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर स्थित ओवरब्रिज पर हरैया के तरफ से चढ़ते समय सौ मीटर पर बाएं तरफ रेलिंग स्थित अप्रोच गुरुवार को तेज बारिश के बाद तीसरी बार धंस गया। अप्रोच में इस बार पहले से बड़ा गड्ढा बनने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसा होने की डर है। लगातार हो रही इस समस्या से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं।कुछ दिनों पहले भी यह अप्रोच दोबारा धंस गया। तब नगर पंचायत कर्मियों ने ईंट और पत्थर के टुकड़ों से गड्ढा भरकर रास्ता दुरुस्त किया था। लेकिन यह व्यवस्था भी अधिक समय तक नहीं टिक सकी। गुरुवार की बारिश में अप्रोच फिर धंस गया और इस बार गड्ढा पहले की अपेक्षा और बड़ा हो गया। नगरवासियों ने कहा कि केवल ऊपर से भराव कर खानापूर्ति की जा रही है। बारिश का पानी नीचे की मिट्टी और भराव सामग्री को बहा ले जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.