सहारनपुर, मई 4 -- पिछले पांच वर्षो में तीसरी बार देवबंद आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ इस बार जनपद के विकास कार्यो का लोकापर्ण और शिलान्यास करेंगे। वहीं देवबंद के लोगों को आशा है कि इस बार सीएम नगर के लिए आवश्यक बन चुके रोडवेज बस स्टैंड और युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल स्टेडियम के निर्माण की घोषणा भी कर सकते हैं। जनपद की ही नहीं मंडल की सबसे बड़ी तहसीलो में शुमार देवबंद की आबादी एक लाख से अधिक है। लेकिन इस आबादी में यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज डिपो की दरकार है। काफी समय से यह मांग जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठाई गई और चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों ने वायदा भी किया। लेकिन अभी तक इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। आलम यह है कि 17 वर्ष पूर्व नगरपालिका से किराए पर जमीन लेकर रोडवेज बस स्टैंड जरुर बनाया गया था। लेकिन जब से आज तक 17 बार भी ...