देवरिया, सितम्बर 1 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। गिरिजा बैराज से पानी छोड़ने तथा मैदानी इलाकों में कई दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते नदियां उफना गई है। सरयू ने इस सीजन में तीसरी बार खतरे का निशान पार कर लिया है। राप्ती के जलस्तर में भी बढ़ोत्तरी दिख रही है। सरयू का रुख देख तटवर्ती गावों के लोग सहम गए है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को एलर्ट कर दिया है।

सरयू का जलस्तर बरहज में थाना घाट पर बने मापक पर सोमवार को शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 66.90 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान से 66.50 से 50 सेमी अधिक है। जलस्तर में वृद्धि होने से सरयू का पानी घाट की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। नदी का जलस्तर चढ़ने के बाद दक्षिणी छोर पर उग्रसेन सेतु के निकट नदी भीषण कटान कर रही है। कटान से परसिया देवार के किसानों की कृषि योग्य भूमि थोक के भाव नदी में समा रही है। ...