भागलपुर, फरवरी 24 -- प्रखंड जदयू अध्यक्ष के चुनाव में तीसरी बार असियाचक पंचायत के मुखिया सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सदानंद कुमार निर्विरोध प्रखंड जदयू अध्यक्ष चुने गए। एक रेस्ट हाउस में आयोजित जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं पर्यवेक्षक राकेश कुमार ओझा थे। चुनाव कार्यक्रम में एक ही उम्मीदवार जदयू प्रखंड अध्यक्ष सदानंद कुमार ने नामांकन किया। इस पर निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा जदयू प्रखंड अध्यक्ष सदानंद कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जदयू के सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.