जामताड़ा, मार्च 20 -- तीसरी बार एतकाफ मुकम्मल कर घर लौटे रमजान शेख, अलविदा जुमा पर बसी रूहानी फिजा नारायणपुर, प्रतिनिधि।नारायणपुर प्रखंड के महतोडीह गांव में रमजान शेख ने माह-ए-रमजान की बरकतों के बीच अपनी मोहल्ले की मस्जिद में तीसरी बार एतकाफ मुकम्मल किया। इससे पहले भी वह दो मर्तबा एतकाफ की सआदत हासिल कर चुके हैं। बताया जाता है कि रमजान शेख ने 11 मार्च को एतकाफ की नीयत के साथ मस्जिद के एक कोने को अपना ठिकाना बनाया और पूरे दस दिनों तक खुद को इबादत-ओ-रियाजत में मशगूल रखा। इस दौरान उन्होंने अपने अहल-ओ-अयाल, गांव, मुल्क और पूरी उम्मत की सलामती व खुशहाली के लिए खास दुआएं कीं। एतकाफ मुकम्मल होने के बाद उन्होंने अपनी दिली खुशी का इजहार करते हुए कहा कि अलविदा जुमा के मुबारक मौके पर घर वापसी उनके लिए बेहद खास है। मस्जिद में रहकर दुनिया की तमाम चीजों...