तीसरी बार आयोग के सदस्य बने उमेश कठेरिया, हुआ स्वागत
बरेली, अक्टूबर 7 -- उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग में लगातार तीसरी बार सदस्य मनोनीत होने के बाद बरेली पहुंचे भाजपा नेता उमेश कठेरिया का सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया। वर्ष 1995 से संगठन और समाजसेवा में सक्रिय कठेरिया बरेली महानगर अध्यक्ष, ब्रज क्षेत्रीय मंत्री और अनुसूचित जाति मोर्चा के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार ने जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। आयोग के माध्यम से वंचित, पीड़ित और अनुसूचित वर्ग के हितों की रक्षा तथा समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.