बोकारो, अप्रैल 7 -- भंडारीदह, प्रतिनिधि। टाइगर दा के नाम से प्रसिद्ध रहे झारखण्ड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की 6 अप्रैल को तीसरी पुण्यतिथि चंद्रपुरा के अलारगो स्थित सिंगारी मोड़ बीएड कॉलेज के समाधि स्थल में मनायी गई। उनको याद करते हुए धर्मपत्नी पूर्व मंत्री बेबी देवी व पुत्र सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो ऊर्फ राजू महतो सहित बेटियों की आंखे नम हो गई। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, नावाडीह प्रमुख पुनम देवी, झामुमो जिलाध्यक्ष रतन लाल मांझी, पूर्व जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जेबीसीसीआई सदस्य लखनलाल महतो, भाजपा नेता मधुसूदन सिंह व कांग्रेस के दिगम्बर महतो सहित झामुमो कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। अध्यक्षता सुभाषचंद्र महतो एवं सोनाराम हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से की। स्मृति में यहां पांच दिवसीय मेला का भी आयोजन किया गय...