देहरादून, अप्रैल 20 -- देहरादून। वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच का आंदोलन अब आर-पार की जंग में बदल गया है। सोमवार को आमरण अनशन के दूसरे दिन भी नर्सिंग बेरोजगारों का हौसला डगमगाया नहीं, बल्कि एक और नर्सिंग बेरोजगार अनशन पर बैठ गई। अनशन के पहले दिन से बैठीं मंच की उपाध्यक्ष सरिता जोशी निवासी डोभाल चौक और प्रदेश प्रवक्ता स्तुति सती निवासी नेहरू ग्राम का साथ देने के लिए सोमवार को पिथौरागढ़ की विमला भी मैदान में उतर गईं। विमला ने सोमवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अनशनकारी महिलाओं का कहना है कि सरकार की चुप्पी उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है और जब तक नियुक्ति का ठोस आदेश नहीं मिलता, वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगी। यह भी पढ़ें- वर्षवार भर्ती को 136 दिन से डटे नर्सिंग बेरोजगारों का आमरण अनशन शुरू नर्सिंग एकता मंच के प्रदेश अध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.