उन्नाव, फरवरी 24 -- उन्नाव। सरकारी संरक्षण में संरक्षित गोवंश की सुरक्षा और सुविधाओं का ख्याल करने के लिए गौशालाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे उम्मीदों पर फिलहाल खरे नहीं है। वैसे तो 226 गौशालाएं डीबीआर युक्त सीसीटीवी कैमरे से लैस है मगर गड़गड़ नेट कनेक्टिविटी और मानीटरिंग में बनी अनदेखी से यह कैमरे अपने खास मकसद से नाकाम है। न तो अव्यवस्थाएं दूर हो पाईं, न ही सुरक्षा के दृष्टिगत बेहतर प्रबंध हो पाए। जिले में स्थाई, अस्थाई, कान्हा आदि को मिलाकर कुल 322 गौशालाएं उपलब्ध है। इसमें 226 गौशालाओं में डीबीआर के साथ चार कैमरे लगाए गए है। इसमें एक गौशाला में करीब 27 हजार रुपए इस पर खर्च किए गए है। लाखों रुपए खर्च किए जाने के बाद यह कैमरे बेकाम साबित हो रहे है। ब्लाक स्तर पर मानीटरिंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। वैसे मानीटरिंग के दावे ब्लॉक अफसर ब्लाक से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.