शामली, मार्च 24 -- शामली। गाजियाबाद में पकड़े गए पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गैंग में शामली के गांव बुटराड़ा का समीर भी शामिल है। गाजियाबाद पुलिस ने चार दिन पहले पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क से जुड़ा होने की आशंका पर समीर को उठाया था। चौथे दिन जासूसी गैंग से जुड़े होने के अहम सुराग पर पुलिस ने समीर की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी। मजदूरी करने वाले समीर व उसके परिवार की माली हालत खराब है। सौ गज के कच्चे घर में समीर के पिता एवं उसके चाचा, ताऊ समेत चार परिवार रहते हैं। समीर की गिरफ्तारी की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को समीर के मकान का दरवाजा बंद रहा, उसके माता-पिता शाम करीब चार बजे घर लौटे। पिता का कहना है कि पूरा परिवार मजदूरी कर अपनी गुजर बसर कर रहा है।शामली के बुटराडा गांव निवासी 22 वर्षीय समीर और उसकका परिवार काफी गरीब है...