तीसरी और चौथी लाइन बिछाने से पहले हटेगा अतिक्रमण
जमशेदपुर, जुलाई 16 -- चक्रधरपुर मंडल क्षेत्र में तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाने से पहले अतिक्रमण हटाया जाएगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत ओडिशा के जुरूली और झारखंड के डांगुवापोसी में अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया है, ताकि नई लाइन बिछाने का काम सुचारू रूप से हो सके। रेलवे ट्रेनों की गति बढ़ाने और ढुलाई क्षमता विस्तार की योजना के तहत नई लाइन बिछाने का काम तेज किया गया है। चांडिल, कांड्रा, सीनी समेत अन्य मार्गों पर भी तीसरी और चौथी लाइन बिछाने का कार्य जल्द शुरू होने वाला है। यह भी पढ़ें- झारखंड को केंद्र सरकार की सौगात, इस सेक्शन पर 1365 करोड़ रुपए से बनेगी चौथी लाइन; होंगे ये फायदे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.