हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- हल्द्वानी। श्री श्याम सेवा मंडल मंगल पड़ाव की ओर से तीसरा भव्य श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव आज होगा। यह आयोजन मंगल पड़ाव, सब्जी मंडी, बरेली रोड स्थित मंच पर शाम 6 बजे से शुरू होगा। महोत्सव में देशभर के ख्यात भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। श्याम सेवा मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में अल्मोड़ा की नीलम गंगोला, बरेली के प्रसिद्ध भजन गायक राम श्याम, और मिरर एवं ऑर्गनाइज़र रूप में आलोक श्रीवास्तव रूद्रपुर अपनी मनमोहक भजनों से भक्तिमय माहौल बनाएंगे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण निशान यात्रा होगी, जो श्री नीलकंठ महादेव आश्रम से शुरू होकर मंगल पड़ाव पहुंचेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम स्थल पर भव्य श्रृंगार और पुष्प वर्षा के बीच श्रीश्याम का दरबार सजेगा। श्र...